क्या रिटायरमेंट के बाद विदेश शिफ्ट होंगे सूर्यकुमार यादव? इस देश में खरीदा लग्जरी घर

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक नया इन्वेस्टमेंट शामिल है। पूर्व भारतीय टी20 कप्तान ने दुबई मैरीटाइम सिटी में वॉटरफ्रंट रेजिडेंस खरीदा है। यह संयुक्त अरब अमीरात में उनकी पहली प्रॉपर्टी बताई जा रही है। हालांकि इस आलीशान घर की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के जरिए इस निवेश की जानकारी दी। उनकी प्रॉपर्टी डैन्यूब के शाहरुखज रेजिडेंसेज प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट की सुविधाओं ने भी भारतीय बल्लेबाज को प्रभावित किया है।

suryakumar yadav

दुबई की लाइफस्टाइल ने किया प्रभावित

सूर्यकुमार ने दुबई में निवेश की वजह बताते हुए कहा कि वह पहली बार 2014 में आईपीएल खेलने के लिए यहां आए थे। इसके बाद 2020 में भी उनका दुबई आना हुआ। उन्होंने शहर में भारतीयों की बढ़ती मौजूदगी का जिक्र करते हुए यहां की लग्जरी और जीवनशैली की तारीफ की।

क्रिकेटर ने प्रोजेक्ट की 40 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाओं का भी जिक्र किया। हालांकि उन्होंने जिस सुविधा को सबसे ज्यादा पसंद किया, वह लोंगेविटी लाउंज है। सूर्यकुमार के मुताबिक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में इस तरह की सुविधा उनके लिए खास रही।

दुबई मैरीटाइम सिटी में स्थित यह प्रॉपर्टी उनके निवेश से जुड़े फैसलों को लेकर भी चर्चा में है। फिलहाल सूर्यकुमार ने यह नहीं बताया है कि वह इस घर का इस्तेमाल किस तरह करेंगे या दुबई में लंबे समय तक रहने की उनकी कोई योजना है या नहीं।

क्या रिटायरमेंट के बाद दुबई में रहेंगे सूर्यकुमार?

दुबई में घर खरीदने की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच यह अटकलें भी शुरू हो सकती हैं कि क्या सूर्यकुमार यादव भविष्य में रिटायरमेंट के बाद दुबई में बसने की योजना बना रहे हैं। क्रिकेटर की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं, इस वजह से सूर्या को लेकर भी कयास लग सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+