सूर्यकुमार को पसंद आई PM मोदी की बात, प्रधानमंत्री के ड्रेसिंग रूम में आने पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया
World Cup 2023 Final: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल में मिली हार पर खुलकर बात की है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी ओर से निराशा स्वीकार की, लेकिन महसूस किया कि ड्रेसिंग रूम में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रेरणा भरे शब्दों ने उन्हें काफी उत्साहित किया।
दरअसल, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में फाइनल में पहुंची, लेकिन उम्मीदों के विपरीत, अपने एक दशक लंबे खिताबी सूखे को नहीं तोड़ सकी। मेन इन ब्लू को कई पहलुओं पर संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड क्राउड के सामने अपना छठा खिताब जीतने के लिए अनुशासित प्रदर्शन किया।

बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में बोलते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि, 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, विश्व कप समाप्त हुए 4-5 दिन हो गए हैं। हम सभी निराश हैं। भारत और दुनिया भर में हमारे प्रशंसकों का समर्थन देखकर वास्तव में अच्छा लगा। मैं बस यही कहूंगा कि यह एक खेल है और यह हमें बहुत कुछ सिखाता है, कि आगे कैसे बढ़ना है और मैं यह कहना चाहूंगा कि आप लोगों के मन में हमारे लिए जो प्यार है, उसे हमेशा बनाए रखें।'
33 वर्षीय ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ड्रेसिंग रूम में आए। उन्होंने सभी से मुलाकात की और उन्हें प्रेरणा दी और सभी से मिलते हुए उन्होंने एक ही बात कही, 'यह एक खेल है, हम जीतते और हारते रहते हैं। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं' आपको इसे अपनी प्रगति में लेना होगा। हां, निश्चित रूप से इससे बाहर आने में कुछ समय लगेगा।' सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है और उम्मीद है कि इसका फल मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications