'मैच जीतने के लिए किसी को..,' विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद सूर्यकुमार ने खोला बड़ा राज, बताया कप्तान ने क्या कहा

West Indies vs India, 3rd T20I: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में मेन इन ब्लू ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए विंडीज को 159/5 पर रोक दिया। इसके बाद सूर्यकुमार ने 44 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 17.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

सूर्यकुमार को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि, कप्तान हार्दिक पंड्या चाहते थे कि कोई आगे आए और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीते। उन्होंने कहा कि उन्हें कप्तान की कॉल का जवाब देकर खुशी हुई। 32 वर्षीय बल्लेबाज को उनकी तेजतर्रार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Hardik Pandya Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार ने कहा कि 'यह मेरे दिमाग में चल रहा था (भारत ने कभी भी लगातार तीन टी20 मैच नहीं हारा है) लेकिन उसी समय हमने टीम मीटिंग में बात की, हमारे कप्तान ने कहा कि किसी को आगे आना होगा क्योंकि मैच जीतने की जरूरत है, मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सक्षम था।'

दरअसल, वेस्टइंडीज दौरे पर पिछले मैचों में अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहने के बाद, सूर्यकुमार पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। अपनी महत्वपूर्ण पारी पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि, 'जब मैं पावरप्ले में बल्लेबाजी के लिए गया तो मेरा होना वास्तव में महत्वपूर्ण था, टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था। मैंने इन स्ट्रोक्स का बहुत अभ्यास किया है और मुझे ऐसा करना पसंद है।'

उन्होंने तिलक वर्मा को लेकर कहा कि, 'हमने लंबे समय तक एक साथ बल्लेबाजी की है, हम दोनों समझते हैं कि एक-दूसरे कैसे बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। दूसरे छोर पर उनकी पारी शानदार थी।' तिलक ने 37 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+