Surya Kumar Yadav ICC Ranking: मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ सूर्या बने नंबर-1 बल्लेबाज

Surya Kumar Yadav ICC Ranking: विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में पहला पायदान हासिल किया है।

Surya Kumar Yadav ICC Ranking: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जिस तरह से वह लगातार एक के बाद एक बेहतरीन पारी खेल रहे हैं और मैदान पर अद्भुत शॉट खेल रहे हैं उन्होंने हर क्रिकेट फैन को अपना दीवाना बना दिया हैा। अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर सूर्यकुमार यादव अब आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की रैंकिंग हासिल कर ली है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Suryakumar Yadav बने दुनिया में T20I क्रिकेट के बादशाह | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    360 डिग्री बल्लेबाज

    360 डिग्री बल्लेबाज

    आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव एकमात्र बल्लेबाज हैं जो पहले पायदान पर पहुंचे हैं। दिलचस्प बात है कि सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल ही अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है और महज एक साल में उन्होंने हर किसी को अपनी बल्लेबाजी से दीवाना बना दिया है। उन्हें क्रिकेट के मैदान पर 360 डिग्री वाला बल्लेबाज कहा जाता है। वह मैदान के किसी भी कोने में शॉट लगाने का माद्दा रखते हैं।

    दूसरे भारतीय जो टी-20 में नंबर-1 पर

    दूसरे भारतीय जो टी-20 में नंबर-1 पर

    सूर्यकुमार यादव कुल 863 अंकों के साथ आईसीसी की नंबर-1 रैंक पर पहुंच गए हैं। जबकि दूसरे पायदान पर 842 अंक के साथ मोहम्मद रिजवान हैं। तीसरे नंबर पर डेवोन कॉनवे हैं उनके 792 अंक हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 780 अंकों के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।

    बीसीसीआई ने दी बधाई

    बीसीसीआई ने दी बधाई

    आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने पर सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई ने बधाई दी है। बीसीसीआई ने ट्वीट करके लिखा, आईसीसी मेन्स नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज को हेलो कहिए। बधाई सूर्यकुमार यादव। इस ट्वीट का जवाब देते हुए सूर्यकुमार ने लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन का बहुत शुक्रिया, यह मुझे और भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

    जबरदस्त फॉर्म में सूर्या

    जबरदस्त फॉर्म में सूर्या

    बता दें कि इस विश्वकप में सूर्यकुमार जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक के बाद एक अर्धशतक लगाया। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने आतिशी 30 रनों की पारी खेली। टी-20 करियर में सूर्यकुमार यादव 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस विश्वकप के चार मैचों में सूर्यकुमार 164 रन बना चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+