Suresh Raina ने एम्स्टर्डम में लॉन्च किया रैना इंडियन रेस्तरां, विदेशियों को चखाएंगे देसी फूड, देखें Photos

Suresh Raina: टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से गेंदबादों के खूब पसीने छुड़ाए हैं, हालांकि, रैना बल्ले से डराने का काम छोड़ने के बाद अब कुकिंग के मैदान में दूसरी पारी शुरू कर चुके हैं, जहां वह लोगों को अपने रेस्तरां के देसी खाने का दीवाना बना रहे हैं।

दरअसल, सुरेश रैना अब एक रेस्तरां के मालिक बन चुके हैं, और उन्होंने अपना ये भारतीय रेस्टरां इंडिया में नहीं बल्कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में खोला है। खाने के शौकीन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एम्सटर्डम में 'रैना इंडियन रेस्टोरेंट' का उद्घाटन किया है। उनका उद्देश्य भारत के विभिन्न हिस्सों के अलग-अलग भोजन से दुनिया का परिचय कराना है।

suresh raina

क्रिकेटर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं एम्स्टर्डम में रैना इंडियन रेस्तरां शुरू करने को लेकर बेहद खुश हूं, जहां भोजन और खाना पकाने के लिए मेरा जुनून हाई लेवल पर है।' इस दौरान उन्होंने रसोई में बिताए समय की कुछ झलकियों के साथ रेस्तरां की तस्वीरों का एक सेट भी पोस्ट किया।

उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, इन वर्षों में आपने भोजन के प्रति मेरा प्यार देखा है और मेरे पाक कारनामों को देखा है, और अब मैं भारत के विभिन्न हिस्सों से सबसे प्रामाणिक और वास्तविक स्वादों को सीधे यूरोप के दिल में लाने के मिशन पर हूं। इस असाधारण यात्रा में मेरे साथ शामिल हों, क्योंकि हम एक साथ एक स्वादिष्ट साहसिक यात्रा पर निकल रहे हैं।

रैना के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 226 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जबकि 18 टेस्ट खेले हैं। वनडे में उन्होंने 5615 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और 36 अर्धशतक उनके नाम है। टी20 में उनके बल्ले से 1604 रन हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। रैना अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ एम्स्टर्डम में रहते हैं। सुरेश रैना की बेटी ग्रासिया और बेटे रियो भी एम्स्टर्डम में ही पढ़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+