Suresh Raina की दीवानगी अब भी बरकरार, जबरा फैन ने आरती उतारी-दूध भी चढ़ाया; वायरल हुआ वीडियो
सुरेश रैना ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी दीवानगी आज भी बरकरार है।
नई दिल्ली, 1 अगस्त: सुरेश रैना ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी दीवानगी आज भी बरकरार है। फैंस अपने चहेते क्रिकेटर के लिए किसी भी हद तक कर गुजरने को तैयार हैं। हाल ही में उनके एक जबरा फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैना का फैन क्रिकेटर की आरती उतार रहा है। इसके बाद यह फैन उनकी तस्वीर पर दूध भी चढ़ाता है। रैना ने इस वीडियो को रीट्वीट भी किया है।

दूध का पैकेट चढ़ाया
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है, लेकिन अब यह फिर से वायरल हो रहा है। 10 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 43 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की शर्ट पहने एक फैन पहले रैना की तस्वीर की पूजा करता है, उसके बाद वह एक दूध का पैकेट फाड़ता है और रैना की तस्वीर पर चढ़ाता है। पोस्टर में रैना की दो फोटो बनी हुई हैं। साथ ही इसमें 17 नंबर भी लिखा हुआ है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, जब आपकी बात आती है तो यह अधिक पूज्यनीय हो जाता है। मैं शब्दों में वर्णन नहीं कर सकता कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं।
When it Comes To Him It's More Than Worshipping 🔥
I Can't Describe In Words How Much I Idolizing You Love U Mannn 🥹🙏 @ImRaina 💙#17YearsOfRaina | #SureshRaina@PriyankaCRaina @anandkanwar @abhishereporter @thisisRRG @Cricprabhu pic.twitter.com/xrzI8m8vR1— RAINA TrendsTM (@trendRaina) July 30, 2022

धोनी से की थी मुलाकात
हाल ही में इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान सुरेश रैना ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी। रैना ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। थाला और चिन्ना थाला के नाम से मशहूर दोनों की जोड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आईपीएल के 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रैना अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी। ऐसे में रैन इस सीजन आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आए थे।

सुरेश रैना का करियर
सुरेश रैना ने अपने करियर में 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 31 पारियों में उन्होंने 26.48 की औसत और 53.14 के स्ट्राइक रेट से 768 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 7 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। 226 वनडे मैचों में उन्होंने 35.31 की औसत और 93.50 के स्ट्राइक रेट से 5615 रन बनाए हैं। वनडे में रैना ने 5 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 29.18 की औसत और 134.87 के स्ट्राइक रेट से 1604 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications