World Cup 2023 की जबरदस्त शुरुआत, 8 मैच में 10 शतक, सबसे बड़ा रन चेज
World Cup 2023: इस बार विश्वकप का आयोजन भारत में हो रहा है। माना जा रहा था कि भारत में गेंदबाजों की फिरकी काम करेगी ऐसे में बल्लेबाजों को बैटिंग करना आसान नहीं होगा। लेकिन सिर्फ 8 मैचों में ही जिस तरह से बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया है वह कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
8 मैच में 10 शतक
विश्वकप में अभी तक सिर्फ 8 मैच खेले गए हैं, लेकिन 8 मैच में ही 10 शतक लग चुके हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली लेकिन दोनों ही शतक से चूक गए।

कोहली ने 85 रनों की पारी खेली जबकि केएल ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ है, लिहाजा माना जा रहा है कि आज भारत की ओर से कोई शतक जरूर आ सकता है।
एक ही मैच में लगे चार शतक
विश्वकप के पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के डिवोन कॉनवे और रचिन रचिन रवींद्र ने शतकीय पारी खेली। वहीं श्रीलंका के खिलाफ मैच में क्विंटन डीकॉक, मारक्रम और वैन डर डसन ने शतक लगाया। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच में डेविड मलान ने शतकीय पारी खेली।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मेंडिस और सदीरा ने शतकीय पारी खेली। जबकि इसी मैच में पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला और रिजवान ने शतकीय पारी खेली। इस मैच में चार शतक लगे।
300 से अधिक का रन चेज छठी बार
श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करके बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह वनडे विश्वकप में सबसे बड़ा रन चेज है। अभी तक खेले गए 13 वनडे विश्वकप में बहुत कम बार 300 से अधिक रन का टार्गेट चेज हो सका है।
इससे पहले आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 329 रन के सबसे बड़े टार्गेट को चेज किया था। विश्वकप में सिर्फ 6 बार 300 से अधिक रन का स्कोर चेज हुआ है। जिसमे श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत सबसे बड़ा रन चेज है।












Click it and Unblock the Notifications