Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Super-8 Points Table: साउथ अफ्रीका ने गर्त में धकेला भारत का नेट रन रेट, पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे टीम इंडिया

Super-8 Points Table: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में मिली 76 रनों की शर्मनाक हार टीम इंडिया के लिए दोहरी मार लेकर आई है। इस हार ने न केवल भारत के सेमीफाइनल की राह को कांटों भरा बना दिया है, बल्कि नेट रन रेट (NRR) के मामले में भी टीम को काफी नीचे धकेल दिया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस शिकस्त के बाद ग्रुप-1 की अंक तालिका (Points Table) पूरी तरह बदल गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम +3.800 के विशाल नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय टीम का नेट रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है, जो इस समय ग्रुप की चारों टीमों में सबसे खराब स्थिति में है।

super 8 points table

भारत के लिए अब अगले दो मुकाबले जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) करो या मरो वाले बन गए हैं। भारत को न केवल ये दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि अपनी जीत का अंतर भी इतना बड़ा रखना होगा कि वह -3।800 के इस भारी घाटे को कम कर सके। यदि भारत एक भी मुकाबला और हारता है, तो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा। टीम इंडिया अंक तालिका में अभी सबसे निचले स्थान पर है। ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने सुपर आठ की तालिका में फ़िलहाल खाता नहीं खोला है।

T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table

क्र टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
1
दक्षिण अफ्रीका 1 1 0 0 2 3.8
2
ज़िम्बाब्वे 0 0 0 0 0 0
3
वेस्टइंडीज 0 0 0 0 0 0
4
भारत 1 0 1 0 0 -3.8

सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को अब कई मोर्चों पर एक साथ जंग लड़नी पड़ेगी। सबसे पहले तो भारतीय टीम को अपने दोनों बचे हुए मैचों में जीत हासिल करनी पड़ेगी। इसके अलावा नेट रन रेट के ऊपर भी ध्यान देना पड़ेगा। भारतीय टीम को अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

ज़िम्बाब्वे से हो सकता है खतरा

आने वाले मुकाबले में भारत को ज़िम्बाब्वे से सावधान रहने की आवश्यकता है। ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को लीग स्टेज में पराजित किया है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए भी वे एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+