सुनील नारेन को रेड कार्ड देकर भेजा गया मैदान से बाहर, पहली बार हुई ऐसी घटना
Sunil Narine gets red card: फुटबॉल मैचों की तरह क्रिकेट में भी रेड कार्ड की एंट्री हो गई। वेस्टइंडीज के सुनील नारेन को रेड कार्ड दिया गया। कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के मुकाबले में ऐसा देखने को मिला है।
ट्रिनबागो ओवर रेट के हिसाब से पीछे थी और रेड कार्ड के बाद सुनील गावस्कर को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अंतिम तीन ओवरों के दौरान ऐसा हुआ था। इसके बाद फील्ड पर सिर्फ 10 ही खिलाड़ी बचे थे। इसके अलावा 30 गज के घेरे से बाहर भी सिर्फ दो ही खिलाड़ी मौजूद रहे।

सीपीएल में नए नियमों के आधार पर अगर निर्धारित समय तक 18वां ओवर शुरू नहीं होता है, तो 30 गज के घेरे में एक फील्डर आता है। चार सीमा रेखा पर रखे जा सकते हैं। 19वें ओवर में भी समय से पीछे रहने पर एक फील्डर और अंदर आ जाता है। अगर बीसवां ओवर समय पर शुरू नहीं होता है, तो एक फील्डर को मैदान से बाहर जाना पड़ता है।
ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सभी तीन पेनल्टी का खामियाजा भुगता था। इसके बाद अंतिम ओवर में ड्वेन ब्रावो को 18 रन पड़े थे। सीमा रेखा पर सिर्फ दो ही खिलाड़ी मौजूद थे। ऐसे में बल्लेबाज रदरफोर्ड ने फायदा उठाते हुए ब्रावो को ताबड़तोड़ शॉट जड़े दिए।












Click it and Unblock the Notifications