रोहित और कोहली एक दूसरे के साथ क्यों नहीं आएंगे? सुनील गावस्कर ने अफवाहों को बकवास बताया
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस बात पर सवाल किया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ क्यों नहीं आ सकते हैं उन्होंने जोर दिया कि दोनों ही बल्लेबाज अपने देश के लिए खेलते हैं तो ऐसे ही में उनके बीच दरार क्यों होनी चाहिए। गावस्कर ने उन सब बातों को बकवास करार दिया है जो इन खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेद की ओर इशारा करती है और उन्होंने विराट कोहली से और अधिक रन बनाने की उम्मीद की है क्योंकि अब उनके ऊपर कप्तानी का भार नहीं है।

इससे पहले विराट कोहली खुद रोहित शर्मा के साथ अनबन की खबरों को बकवास करार दे चुके हैं और उन्होंने कहा है कि वह बार-बार एक ही सवाल का जवाब देते देते थक गए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच बढ़िया केमिस्ट्री तब देखने को मिली जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेल रही थी। विराट ने इस दौरान रोहित को डीआरएस के सभी फैसले लेने में काफी मदद भी की।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए बताया, आखिरकार वे दोनों खिलाड़ी साथ क्यों नहीं आएंगे? दोनों ही भारत के लिए खेलते हैं। खबरें विश्वसनीय सूत्रों के या रिपोर्ट के अनुसार आती है लेकिन कोई भी आपको वास्तव में नहीं बताता कि यह चीजें कब हो रही है। रोहित विराट जैसे खिलाड़ियों को इस बात से फर्क तक नहीं पड़ता है। जब आपको पता हो कि सच क्या है तो आप इस तरह की घटनाओं के बारे में सोचना नहीं चाहते और वास्तव में कुछ भी नहीं है।
इसी बीच गावस्कर का मानना है कि अब विराट कोहली बल्लेबाजी में देश की और अधिक सेवा कर पाएंगे। वे कहते हैं आमतौर पर यह माना जाता है कि जो खिलाड़ी कभी कप्तान था और अब एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहा है वह यह नहीं चाहेगा कि नए कप्तान को सफलता मिले लेकिन यह सब बिल्कुल बकवास बात है। क्योंकि अगर वह रन नहीं बनाएगा या फिर अगर वह गेंदबाज है तो विकेट नहीं लेगा तो उसको टीम से बाहर कर दिया जाएगा। उसने पहले ही अपनी कप्तानी कब आती है और उसके बावजूद आप बल्ले से योगदान नहीं देंगे तो टीम में कैसे बने रहोगे। तो इस तरह की बातें जो लोग करते हैं इनका कोई आधार नहीं होता है और बस कहानियां बनाने के लिए यह सब चीजें करी जाती हैं।
जब भी मौका मिलेगा तो विराट रन बनाएंगे चाहे वह रोहित की कप्तानी में खेलें या किसी और की कप्तानी में खेलें, वह भारत के लिए बनाएंगे बनाएंगे।
बता दें तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है और दूसरा मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications