'आपकी सलाह की जरूरत नहीं...,' भारत की World Cup टीम पर राय देने वाले विदेशी एक्सपर्ट्स पर भड़के सुनिल गावस्कर
ICC World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद से स्क्वाड को लेकर दिग्गजों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बयान ज्यादा आ रहे हैं। टीम इंडिया की कॉम्बिनेशन को लेकर विदेशी विशेषज्ञों की राय को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी नाराजगी जताई है।
गावस्कर के गुस्से का कारण यह सवाल था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व प्रमुख नजम सेठी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में संकेत दिया था कि भारत पाकिस्तान के साथ खेलने से डरता है।

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'यदि आप उनकी ओर से आने वाले बयानों को देखते हैं, तो यह दुख की बात है कि हमारा मीडिया उन्हें प्रमुखता देता है। पाकिस्तानी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय टीम का चयन कर रहे हैं।'
गावस्कर ने कहा कि, 'क्या कोई भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई या पाकिस्तानी टीम का चयन करता है? या फिर हम कभी उनकी टीमों पर कोई टिप्पणी करते हैं? ये हमारा काम नहीं है, लेकिन हम उन्हें यह करने की अनुमित देते हैं।'
उन्होंने कहा कि, 'वहां हमेशा यही चलता है कि बाबर आजम, विराट कोहली और रोहित शर्मा से बेहतर है। शाहीन अफरीदी किसी और खिलाड़ी से बेहतर हैं। इंजमाम-उल-हक सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं। उनके लिए हमेशा हमसे बेहतर होना है, और अपने फैंस को लुभाने का उनके पास यही तरीका है।'
भारतीय क्रिकेट टीम को विदेशी विशेषज्ञों से अत्यधिक 'फोकस' मिलने पर सुनील गावस्कर ने कहा कि, 'उन्हें अपने मंच का इस्तेमाल करने का मौका न दें। वे बताते हैं कि नंबर 3 या नंबर 4 पर किसे बल्लेबाजी करनी चाहिए। चलिए, हमें आपकी आपकी सलाह की जरूरत नहीं है।'
दरअसल, भारत ने मंगलवार को वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा को कप्तान चुना गया है, जबकि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन और तिलक वर्मा को बाहर रखा गया है।
भारत की विश्व कप 2023 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications