Arshdeep Singh: सुनील गावस्कर ने क्यों कहा- टीम से बाहर होना अर्शदीप के लिए जरूरी? दी ये सलाह
India vs West Indies 2023: टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में एक मल्टी फॉर्मेट सीरीज (Multi Format Series) में वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए कैरेबियाई दौरे पर जाएगी। इसके लिए बसीसीआई (BCCI) ने 23 जून को टेस्ट और वनडे टीमों का ऐलान भी कर दिया है। बंगाल के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल किया गया है, जबकि भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर कर दिया गया है।
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। अर्शदीप सिंह ने 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 8.9 की रही। हालांकि, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अंतिम ओवर में 15 रन बचाए थे।
इस बीच भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने अर्शदीप का समर्थन किया है। गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत के दौरान कहा कि, 'कभी-कभी टीम से बाहर रहना भी अधिक विकेट लेने की कोशिश करने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होता है। शायद अर्शदीप को यही करने की जरूरत है। उसे लगातार 5 विकेट लेने की जरूरत है और फिर इसके बाद उन्हें खुद व खुद ही टीम के लिए चुना जाएगा।

अर्शदीप सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया का भविष्य हैं- सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने अर्शदीप सिंह को सभी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया। मशहूर कमेंटेटर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तुलना जसप्रित बुमरा से की, जिन्होंने एक टी20 गेंदबाज के रूप में शुरुआत की और एक ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बन गए।
गावस्कर ने कहा कि, उसने पहले ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में थोड़ा अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। ठीक उसी तरह जैसे कि जसप्रीत बुमराह एक टी20 गेंदबाज के रूप में आए और भारतीय गेंदबाजी विभाग की अगुवाई की। अर्शदीप सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर सकते हैं।' खेल के सभी फॉर्मेट खेलें और आपको उसे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।'
अर्शदीप का सबसे हालिया वनडे मुकाबला नवंबर 2022 में हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने अबतक तीन वनडे खेले हैं और अभी तक इस फॉर्मेट में एक भी विकेट नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications