KL Rahul पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, कहा- यह एक टीम गेम है, आपने जो किया वो ठीक नहीं था
Sunil Gavaskar On KL Rahul: नागपुर वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने चार विकेट से दमदार जीत हासिल की। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भारत ने बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी इस मुकाबले में फेल नजर आए। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने सिर्फ दो-दो रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
केएल राहुल पर गलत नंबर पर भेजा गया (Sunil Gavaskar On KL Rahul)
केएल राहुल के फ्लॉप होने के पीछे उनकी बल्लेबाजी पोजिशन को जिम्मेदार बताया जा रहा है। दरअसल, केएल राहुल का वनडे में नंबर पांच पर जोरदार प्रदर्शन रहा है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। केएल राहुल को आदिल रशीद ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। केएल राहुल की बल्लेबाजी देख पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी नाराजगी जाहिर की।

सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा
दरअसल, केएल राहुल स्ट्राइक वापस शुभमन गिल को देने के लिए उत्सुक दिखे और जब वह ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्होंने आदिल राशिद को एक कैच दे दिया और वापस पवेलियन चले गए। केएल राहुल के आउट होने से पहले गावस्कर ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि वह अपना स्वाभाविक खेल खेलने की बजाय शुभमन गिल के शतक को प्राथमिकता न दें।
केए राहुल को लेकर कही ये बात
कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि केएल राहुल को अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए। वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि उसके साथी को शतक बनाने का मौका मिले। केएल राहुल के विकेट गिरने के बाद गावस्कर ने केएल राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के रवैये को टीम गेम में जगह नहीं देना चाहिए, केएल राहुल ने जो किया वो ठीक वहीं था।
बता दें कि केएल राहुल को नागपुर वनडे में ऋषभ पंत से आगे खेलने का मौका मिला था। लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को अभी दो और वनडे मैच खेलने हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि केएल राहुल की परफॉर्मेंस आने वाले मैचों में कैसी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications