Sunil Gavaskar Birthday: मां से बिछड़ने के बाद मछुआरे बन जाते गावस्कर, फिर पलटी किस्मत परिवार को ऐसे मिले वापस
Sunil Gavaskar Birthday 2023: क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से गेंदबाजों की हालत बिगाड़ने वाले सुनील गावस्कर आज बर्थडे है। सुनील गावस्कर 10 जुलाई को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील गावस्कर ने क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े कारनामे किए हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में भी एक बड़ी घटना घटी थी, जो उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देती।
पैदा होते ही गुम गए थे गावस्कर: 10 जुलाई 1949 को गावस्कर का जन्म मुंबई के पुरंदरिया अस्पताल में हुआ था। लेकिन पैदा होने के साथ ही वह गुम गए थे। बचपन में गावस्कर अपने माता-पिता से अलग होकर एक मछुआरे की फैमिली में चले गए थे। अगर गावस्कर के परिवार के कुछ लोगों ने इस बात को नोटिस नहीं किया होता तो आज वह क्रिकेटर नहीं बल्कि मछुआरे की जिंदगी जी रहे होते।

अस्पताल में जमकर हंगामा: दरअसल, गावस्कर के पैदा होने पर कुछ रिश्तेदार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। गावस्कर परिवार ने इस बच्चे के कान में एक छोटा सा छेद देखा जो गावस्कर का बर्थ मार्क भी था। लेकिन कुछ दिन बाद जब वह बच्चे को देखने आए तो वह बर्थ मार्क नहीं था। जिसके बाद रिश्तेदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
मछुआरन के पास मिले गावस्कर: अस्पताल में हंगामा होने के बाद हर कोई गावस्कर की खोज करने लगा। इसके बाद पता चला कि बच्चा एक मछुआरन के पास था। जहां से गावस्कर के माता-पिता उन्हें वापस ले आए। सुनील गावस्कर ने अपनी किताब 'Sunny Days' में इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा कि मैं कभी क्रिकेटर ना बन पाता और ना ही ये बुक लिखी गई होती, यदि मेरी जिंदगी में पैनी नजर वाले नारायण मासुरकर नहीं होते। दरअसल, नारायण मासुरकर वहीं रिश्तेदार थे जिन्होंने गावस्कर को लेकर अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया था।
गावस्कर द्वारा बनाए गए कुछ रिकॉर्ड: सुनील गावस्कर 10000 से अधिक रन बनाने वाले पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं। गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक लगाए थे, जिसे साल 2005 में सचिन तेंदुलकर ने तोड़ने का काम किया। डेब्यू टेस्ट सीरीज में उन्होंने 774 रन बनाने का कारनामा किया। विकेटकीपर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच लेने वाले वह पहले भारतीय क्रिकेटर बने।












Click it and Unblock the Notifications