Sunil Gavaskar Birthday: 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं सुनील गावस्कर, नाम है कई बड़े रिकॉर्ड

Sunil Gavaskar Birthday 2023: सुनील गावस्कर को क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। सुनील गावस्कर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई के पुरंदरिया अस्पताल में हुआ था। गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 वनडे मैच खेले है जिसमे उन्होंने 13,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के पास ही है। सुनील गावस्कर ने 7 मार्च 1987 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट का 10 हजार रन पूरा किया था। सुनील गावस्कर से पहले कोई भी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा नहीं कर पाया था। गावस्कर ने अपने करियर में 125 टेस्ट मैचों में 10,122 रन बनाए।

Happy birthday 1

टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक: लंबे समय तक सुनील गावस्कर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। हालांकि, साल 2005 में सचिन तेंदुलकर ने सुनील गावस्कर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। गावस्कर ने अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया। अपनी पहली सीरीज के दौरान ही उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

बनाए हैं कई बड़े रिकॉर्ड: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में लगातार चार शतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है। कोई दूसरा बल्लेबाज अब तक सुनील गावस्कर द्वारा किए गए इस कारनामे को नहीं दोहरा पाया है। भारत की ओर से सबसे तेज 5,000 रन बनाकर सुनील गावस्कर ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

अपने जमाने में टॉप पर थे गावस्कर: 70-80 के दशक के दौरान सुनील गावस्कर की गिनती दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में की जाती है। वह भारत के लिए कई मौकों पर बेहतरीन पारियां खेलने में सफल रहे थे। गावस्कर की बल्लेबाजी में एक क्लास दिखाई पड़ती थी। वह जिस तरह से अपने शॉट का चयन करते थे, वह उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग करने का काम करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+