एशेज में 150 विकेट लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने स्टुअर्ट ब्रॉड, उस्मान ख्वाजा को आउट कर हासिल की उपलब्धि

Ashes 2023: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज 2023 के अंतिम टेस्ट मैच में वापसी की कोशिशों के बीच बढ़िया गेंदबाजी के चलते सीरीज को बराबर करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 ही रन बनाए थे, जिसके जवाब में उन्होंने कंगारूओं के 6 विकेट सस्ते में ही निपटा दिए हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड एक बार फिर से बढ़िया नजर आए हैं, जिन्होंने इन छह में 2 अहम विकेट लेकर अपनी टीम के लिए पलटवार की भूमिका तैयार की है। इसके साथ ही ब्रॉड ने एशेज में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

Stuart Broad makes history

ब्रॉड ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं। दाए हाथ के तेज गेंदबाज ने पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है और वे अभी तक 20 विकेट चटका चुके हैं। ब्रॉड ने 5वें टेस्ट की पहली पारी में ख्वाजा को आउट करके अपना 150वां एशेज विकेट हासिल किया।

ख्वाजा विकेटों की लाइन पर गिरी गेंद को पढ़ने से चूक गए और पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद ब्रॉड ने सीरीज में बहुत ही खतरनाक फॉर्म में दिख रहे ट्रेविस हेड को भी 4 रनों पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच लपकवाकर एक और अहम विकेट लिया।

ब्रॉड का 150 एशेज विकेट आप यहां वीडियो के जरिए देख सकते हैं। ब्रॉड के अलावा क्रिस वॉक्स, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन जैसे तेज गेंदबाजों को भी विकेट मिला है। जो रूट ने गोल्डन आर्म दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी को आउट करके अपनी टीम को एक और बोनस दे दिया है।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023: भारत की पुरुष-महिला क्रिकेट टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री, जानिए पूरा शेड्यूल

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 283 रनों पर आउट हो गई थी। जो रूट, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो जैसे तेज बल्लेबाजों की विफलता अंग्रेजों को थोड़ी भारी पड़ी। हालांकि हैरी ब्रूक ने एक बार फिर से क्लास दिखाते हुए 91 गेंदों पर 85 रनों की तेज पारी खेली। मोइन अली नंबर तीन पर एक और सफलता हासिल करते हुए 35 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+