Virat Kohli: विराट कोहली किस कंपनी के शेयरों में करते हैं निवेश? ये स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में भर सकता है दम
शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए सबसे मुश्किल काम स्टॉक सिलेक्शन का होता है, अगर अपना सारा पैसा एक ही स्टॉक में लगा दिया जाए तो पोर्टफोलियो के बर्बाद होने का डर बना रहता है। इसलिए,पोर्टफोलियो में विविधता लानी भी जरूरी हो जाती है। सही समय पर सही स्टॉक का चयन करना बहुत मुश्किल काम है। इसलिए ज्यादातर निवेशक बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स को फॉलो करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि विराट कोहली किस कंपनी के शेयरों में निवेश करते हैं?
तीन महीने के अंदर 46 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है और वे विभिन्न व्यवसायों में हिस्सेदारी रखते हैं।

विराट कोहली के पास किस कंपनी के शेयर हैं?
दरअसल, विराट कोहली के पास गो डिजिट (Go Digit) के 2,66,667 शेयर हैं, जबकि अनुष्का शर्मा के पास 66,667 शेयर हैं। उन्होंने 14 फरवरी 2020 को ये शेयर 75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयर हैं, जिसमें दोनों सेलेब्रिटीज ने निवेश किया है, इसी साल लिस्ट हुए थे। आईपीओ निवेशकों को तीन महीने के अंदर 46 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा देखने को मिला है।
गो डिजिट शेयरों पर ब्रोकरेज़ की सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गो डिजिट की ग्रोथ और रणनीति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के बावजूद ब्रोकरेज Emkay ने तुरंत स्टॉक बेचने की सिफारिश की है। मंगलवार, तीन सितंबर को यह शेयर 393.60 रुपये पर बंद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी की ग्रोथ और लाभप्रदता दोनों को हासिल करने के बारे में फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।
गो डिजिट के शेयर घरेलू बाजार में 23 मई 2024 को लिस्टेड हुए। सेबी के पास दाखिल आईपीओ ड्राफ्ट के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 14 फरवरी 2020 को 75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर मिले। सिर्फ़ तीन महीनों में गो डिजिट के शेयर 4 जून 2024 को 277.80 रुपये के एक साल के निचले स्तर से 43 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 2 सितंबर 2024 को 398.05 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए। फ़िलहाल, शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़िए- Video: तलाक के बाद हार्दिक पांड्या के घर पहुंची नताशा? इस हाल में दिखा स्टार क्रिकेटर का बेटा अगस्त्य
नोट- शेयर के भविष्य को लेकर व्यक्त की गई सलाह विशेषज्ञों या ब्रोकरेज फर्मों की व्यक्तिगत राय हैं, वनइंडिया का इससे कोई संबंध नहीं है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें।












Click it and Unblock the Notifications