दूसरे T20I में होगी रिकॉर्ड्स की बरसात, पंत और अक्षर के पास स्पेशल शतक लगाने का मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 12 जून को कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था।

rishabh pant

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 12 जून को कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली टी20 में साउथ अफ्रीका ने 212 रन का विशाल टारगेट चेज करते हुए भारत को 7 विकेट से मात दी थी। दूसरे मुकाबले में भी मेहमान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया की नजर धमाकेदार वापसी पर होगी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कटक टी20 में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं।

Recommended Video

      IND Vs SA: South Africa का Cuttack में रिकॉर्ड शानदार,India को मिली थी हार | वनइंडिया हिंदी *Cricket

      पंत लगाएंगे छक्कों का शतक

      पंत लगाएंगे छक्कों का शतक

      दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। दरअसल, मैच में अगर वह केवल एक छक्का लगाने में सफल रहे, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों का शतक यानि 100 छक्के पूरे कर लेंगे। अभी तक वह 30 टेस्ट मैचों में 44, 24 वनडे मैचों में 24 और 44 T20I मुकाबलों में 31 सिक्स लगा चुके हैं। अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में पंत ने 16 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी।

      अक्षर भी पीछे नहीं

      अक्षर भी पीछे नहीं

      लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल के पास भी अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का अवसर रहेगा। दरअसल, पटेल अगर कटक में दो विकेट लेने में कामयाब रहे, तो इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। अभी तक वह 60 मैचों में 98 खिलाड़ियों को आउट कर चुके हैं। 6 टेस्ट में उनके नाम पर 39, 38 वनडे में 45 और 16 टी20I में 14 विकेट लिए हैं। दिल्ली मुकाबले में अक्षर का प्रदर्शन खराब रहा था और अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 49 रन दे डाले थे।

      रबाडा के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

      रबाडा के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

      साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज और अनुभवी खिलाड़ी कगिसो रबाडा कटक मैच में अगर एक विकेट ले लेते हैं, तो इंटरनेशनल टी20 में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगे। साउथ अफ्रीका के लिए 50 T20I विकेट लेने वाले वह चौथे गेंदबाज होंगे। उनसे पहले डेल स्टेन (64 विकेट), इमरान ताहिर (61 विकेच) और तबरेज शम्सी (57 विकेट) का नाम आता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+