KKR vs SRH: पूरे सीजन फ्लॉप रहे स्टार्क ने क्वालीफायर में बरपाया कहर, हैदराबाद टीम हुई 159 पर ऑल आउट

KKR vs SRH Qualifier 1: आईपीएल के इस सीजन धमाकेदार बैटिंग से बड़ी-बड़ी टीमों के पसीने छुड़ाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केकेआर के सामने नहीं टिक पाई। अहमदाबाद में पहले क्वालीफायर मैच एक दौरान हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। धाकड़ ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड महज दो गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।

kkr vs srh

शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला भी आज नहीं चल पाया। वह महज 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यह विकेट पतन यहीं नहीं रुका। नितीश रेड्डी 3 और शाहबाज अहमद गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। इस तरह हैदराबाद ने अपने 4 विकेट महज 39 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे।

यहाँ से राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धमाका कर दिया और फिफ्टी जमा डाली। त्रिपाठी अच्छी बैटिंग करते हुए रन आउट हो गए। वह 35 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

हेनरिक क्लासेन आज अपनी धांसू फॉर्म के अनुसार नहीं खेल पाए। हालांकि कुछ आकर्षक शॉट उनके बल्ले से आए लेकिन अंततः वह भी 21 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाकर आउट हो गए। अब्दुल समद ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए।

अंत में कप्तान कमिंस ने क्रीज पर खड़े होकर कुछ रन बनाए लेकिन अंतिम बल्लेबाज के रूप में भी वही आउट हुए। कमिंस 24 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने और हैदराबाद की पूरी टीम 159 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। केकेआर के लिए स्टार्क ने धाकड़ काम किया और 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती के खाते में भी 2 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+