World Cup 2023: पूरा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बर्खास्त, भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद सरकार का एक्शन

Sri Lanka Cricket: वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन अब तक खराब ही रहा है। भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद तो टीम की और ज्यादा किरकिरी हुई। इसे देखते हुए सरकार को अब एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा है। श्रीलंकाई सरकार ने बोर्ड को ही बर्खास्त कर दिया है।

श्रीलंका की टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले में 302 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सरकार के खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है। खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने अपना फैसला सुनाते हुए बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है। सभी सदस्यों के ऊपर गाज गिरी है।

sri lanka cricket

फैन्स ने बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के घर को घेर लिया और भयंकर आक्रोश दिखाया। वहां पुलिस को बुलाया गया और तैनात कर दिया गया। रणसिंघे ने एक अंतरिम समिति का गठन किया। सात सदस्यों की समिति का का हेड पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को बनाया गया है। इसमें तीन पूर्व जज और दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

समिति ने अर्जुन रणतुंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष माना है। देखना होगा कि आने वाले समय में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में किस तरह के बदलाव होंगे। यह भी माना जा रहा है कि टीम में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किये जा सकते हैं।

श्रीलंकाई टीम को भारत के खिलाफ खेलते हुए पिछले कुछ समय में ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। एशिया कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को बुरी तरह हराया था। इसके बाद वर्ल्ड कप के दौरान भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और कहानी वही रही। इस खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका में फैन्स का उग्र रूप देखने को मिला। इसके बाद सरकार को बीच में आकर कड़े कदम उठाने पड़े। श्रीलंका क्रिकेट को लेकर अभी और भी बड़े फैसले होते हुए देखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+