'जान जाए पर मैच ना जाए,' श्रीलंकाई बोर्ड ने खिलाड़ियों को धमाकाया, आतंकियों के डर से बदला सीरीज का शेड्यूल
PAK vs SL: पाकिस्तान दौरे को सुरक्षा कारणों से बीच में छोड़ने का फैसला लेने वाले श्रीलंकाई प्लेयर्स को बोर्ड ने धमकाते हुए खेलने के लिए तैयार कर लिया। प्लेयर्स ने इस्लामाबाद ब्लास्ट के बाद रावलपिंडी में आज होने वाला वनडे नहीं खेलने का फैसला लिया था, हालाँकि यह अब शुक्रवार को होगा और शनिवार वाला मैच रविवार को होगा।
देर रात श्रीलंका और पाकिस्तान बोर्ड के बीच बातचीत हुई। पीसीबी हेड मोहसिन नकवी खुद इसमें शामिल थे। प्लेयर्स को सुरक्षा का पूरा आश्वासन देने के बावजूद बात नहीं बनी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को धमकाया।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रिप्लेसमेंट प्लेयर्स भेजने के अलावा खेलने से इनकार करने वाले प्लेयर्स के ऊपर जांच बैठाकर कार्रवाई करने की धमकी दी, इससे खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हो गए? श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद एक संतुलित बयान सोशल मीडिया पर जारी की और जांच बैठाने वाली बात अंत में लिख दी, जबकि मुख्य चीज वही थी।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जारी की रिलीज
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को आज सुबह टीम मैनेजमेंट द्वारा सूचित किया गया कि पाकिस्तान दौरे पर मौजूद राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए तुरंत श्रीलंका लौटने की इच्छा जताई है।
इसके बाद SLC ने तुरंत खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी चिंताओं का समाधान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से किया जा रहा है, ताकि टूरिंग पार्टी के हर सदस्य की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सके।
इसी संदर्भ में SLC ने सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौरे को जारी रखें।
हालांकि, यदि कोई खिलाड़ी या टूरिंग पार्टी का कोई सदस्य SLC के निर्देशों के बावजूद श्रीलंका लौटने का निर्णय लेता है, तो SLC तुरंत उनके स्थान पर नए खिलाड़ियों/स्टाफ की व्यवस्था करेगा, ताकि दौरा बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
यदि कोई खिलाड़ी, ग्रुप या सपोर्ट स्टाफ का सदस्य SLC के निर्देशों की अवहेलना करते हुए वापस लौटता है, तो उनके कार्यों की समीक्षा के लिए एक औपचारिक जांच की जाएगी और उसके आधार पर उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications