INDW vs SLW, Final: भारतीय गेंदबाजों ने फाइनल में बरपाया कहर, श्रलंका को महज 65 रन पर रोका
एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लेकिन इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया।
T20 Women's Asia Cup Final Latest Updates: एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लेकिन इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 65 रन बनाए। भारत को यह मैच जीतन के लिए 66 रन बनाने होंगे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 9 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे।
Recommended Video

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
कप्तान चमारी अट्टापट्टू और विकेटकीपर बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी ने श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत की। श्रीलंका ने 8 के स्कोर पर रन आउट के रूप में कप्तान का विकेट गंवा दिया। इस विकेट के गिरने के साथ ही श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अनुष्का संजीवनी महज 2 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई हर्षिता मदावी सिर्फ एक रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा
निलाक्षी डी सिल्वा को छह के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने क्लीन बोल्ड कर दिया। हसिनि परेरा रेणुका सिंह की गेंद पर स्मृति मांधना को एक आसान सा कैच थमा बैठी। रेणुका के ओवर में कविशा दिलहारी शॉट मिस कर दिया और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। कविशा ने 6 गेंदों में 1 रन बनाया। ओशाडी राणासिंघा को राजेश्वरी गायकवाड़ ने 13 के स्कोर पर बोल्ड किया।

रेणुका सिंह ने झटके तीन विकेट
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा इस मैच में एक भी विकेट नहीं झटक सकी। लेकिन अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 7 रन खर्च किए। रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़ ने टीम के लिए दमदार गेंदाजी की। राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार ओवर के स्पेल में 16 रन देकर दो विकेट झटके। स्नेह राणा ने 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। रेणुका सिंह ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी
श्रीलंका - चमारी अट्टापट्टू, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता मदावी, हसिनि परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशाडी राणासिंघा, सुगनडिका सिंह, इनोका रणवीरा और अचिनी कुलासुरिया।
भारत - शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, जेमिमा रोड्रिग्स, डायलन हेमलता, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़।












Click it and Unblock the Notifications