INDW vs SLW, Final: श्रीलंका ने जीत टॉस, भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
T20 Women's Asia Cup Final Latest Updates: भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में श्रीलंका की कोशिश पहले बल्लेबाजी कर भारत के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखने की होगी। यही वजह है कि कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजों को खेलने के लिए कहा है।

भारतीय महिलाओं के पास बराबरी करने का मौका
इस मैच को अगर भारतीय महिला टीम जीतने में सफल हो जाती है तो वह भारतीय पुरुष टीम की बराबरी कर लेगी। भारतीय पुरुष टीम अब तक 7 बार एशिया कप का खिताब जीतने में सफल रहा है। वहीं भारतीय महिला टीम अब तक 6 बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमा चुकी है। लिहाजा शनिवार को श्रीलंका को मात देने के साथ ही भारतीय टीम इस खिताब को सातवीं बार अपने कब्जे में कर लेगी।
जेमिमा रोड्रिग्स पर रहेगी नजरें
एशिया कप में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स पर फैंस की निगाहें होंगी। जेमिमा रोड्रिग्स अब तक एशिया कप में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है। वह इस लीग में अब तक 200 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। फाइनल मुकाबले में वह टीम की जीत में अहम योगदान दे सकती है। वहीं दीप्ति शर्मा 94 रन बनाने के साथ 13 विकेट झटक चुकी हैं। दीप्ति शर्मा भी फाइनल में अपना जलवा बिखेरना चाहेगी।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
श्रीलंका - चमारी अट्टापट्टू, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता मदावी, हसिनि परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशाडी राणासिंघा, सुगनडिका सिंह, इनोका रणवीरा और अचिनी कुलासुरिया।
भारत - शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, जेमिमा रोड्रिग्स, डायलन हेमलता, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़।












Click it and Unblock the Notifications