World Cup: वर्ल्ड कप क्वालीफायर की ट्रॉफी पर श्रीलंका का कब्जा, जानिए टूर्नामेंट की सबसे मजबूत प्लेइंग XI
Best XI from the ICC World Cup Qualifiers 2023: रविवार को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के फाइनल में दोनों क्वालीफाइंग टीम श्रीलंका और नीदरलैंड का आमना-सामना हुआ। इस मैच में मजबूत श्रीलंकाई टीम ने हरारे के मैदान पर नीदरलैंड्स को 128 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर का टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
श्रीलंका ने जीता फाइनल मैच: श्रीलंका ने नीदरलैंड को बुरी तरह से हराकर वर्ल्ड कप क्वालीफायर की ट्रॉफी को अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 47.5 ओवर में 233 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पूरी पारी 23.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। इस तरह 128 रनों के बड़े अंतर से श्रीलंका ने मुकाबले को जीत लिया।

शानदार रहा टूर्नामेंट: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के 12वें सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम को इस साल टूर्नामेंट में निराशा झेलनी पड़ी। आइए एक नजर डालते हैं पूरे टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेइंग इलेवन के प्रदर्शन पर...। पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने ने श्रीलंका के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। निसांका ने 417 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट खत्म किया। जबकि करुणारत्ने ने 61.50 की औसत से 369 रन बनाए।
बेस्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल ये खिलाड़ी: ब्रैंडन मैकमुलेन, सीन विलियम्स और सिकंदर रज़ा जैसे खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए मिडल ऑर्डर में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज की टीम भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हों, लेकिन निकलोस पूरन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 70 के शानदार औसत और 116 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाने में सफलता हासिल की। वह बेस्ट प्लेइंग इलेवन में बतौर विकेटकीपर शामिल हो सकते हैं।
आईसीसी विश्व कप 2023 क्वालीफायर की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, ब्रैंडन मैकमुलेन, सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रजा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), बास डी लीडे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, रिचर्ड नगारवा और क्रिस सोल।












Click it and Unblock the Notifications