IND vs SL: कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में रचा इतिहास, इस मामले में रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ा

Sri Lanka vs India, 2nd ODI, Rohit Sharma: कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल किया। रविवार 4 अगस्त को रोहित शर्मा ने दो ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 11 रन दिए। रोहित शर्मा ने पारी का 39वां और 41वां ओवर फेंका।

इस मामले में अश्विन को पछाड़ा

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में गेंदबाजी करने के साथ ही रोहित ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। 37 साल और 96 दिन की उम्र में रोहित भारत के लिए वनडे में गेंदबाजी करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन ने 37 साल और 21 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में सचिन तेंदुलकर (38 साल और 329 दिन) और वेंकटराघवन (37 साल और 351 दिन) सबसे ऊपर हैं।

Sri Lanka vs India 1

भारत के गेंदबाजों का ऐसा रहा प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद भारत के गेंदबाज लगातार दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम को आउट नहीं कर पाए। वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लेकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में अब तक नौ विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर दो विकेट रहा है। इस मैच से पहले उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास भी किया था।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+