क्या OUT थे विराट कोहली? नॉट आउट दिए जाने पर अंपायर पर भड़के फैंस, जमकर हुआ विवाद

Sri Lanka vs India, 2nd ODI, Virat Kohli: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा। अविष्का फर्नांडो और कामिंडू मेंडिस ने दमदार पारियां खेली। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए।

भारत ने की अच्छी शुरुआत

वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए।

Sri Lanka vs India 1

कोहली को लेकर मचा बवाल

अकीला धनंजय की गेंद पर विराट कोहली को लेकर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की गई। मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया तो ऐसे में श्रीलंका ने रिव्यू लेकर तीसरे अंपायर से मदद की मांग की। रिप्ले में कोहली के बल्ले और गेंद में गैप देखने को मिला, लेकिन अल्ट्रा एच में स्पाइक देखने को मिला और कोहली नॉट आउट माने गए। तीसरे अंपायर के इस फैसले के बाद से श्रीलंकाई खिलाड़ी हताश नजर आए।

अंपायर पर भड़के फैंस

दूसरी तरफ फैंस भी लगातार विराट कोहली को लेकर इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक विराट कोहली आउट थे, लेकिन टेक्नोलोजी से श्रीलंका को धोखा मिला और विराट कोहली बच गए। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने मैच की पहली गेंद पर पथुम निसांका को आउट करके भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इस शुरुआती हार के बावजूद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

श्रीलंकाः पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथ फर्नांडो, जेफ्रे वांदेरसे।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+