SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच वनडे के बाद टी20 में टक्कर, जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल

Sri Lanka vs Afghanistan T20 Series: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में एकदिवसीय सीरीज का समापन हुआ है। वनडे सीरीज में मेजबान श्रीलंका ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए मेहमान टीम को कोई मौका नहीं दिया। श्रीलंकाई टीम ने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़ कर दिया था।

एकदिवसीय सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मुकाबला भी खेला गया था। इसमें भी श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान के लिए श्रीलंका दौरे पर अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। दो प्रारूप में कुल चार मैचों में मेहमान टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है।

sri lanka vs afghanistan

दोनों टीमों के बीच अब टी20 सीरीज में जंग होगी। हाल ही में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर टी20 सीरीज खेलकर गई है। बेंगलुरु में खेले गए अंतिम टी20 मैच में अफगानिस्तान ने भारत को लगभग पराजित कर दिया था। डबल सुपर ओवर में भारतीय टीम को जीत मिली थी।

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज में भी कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज का आगाज 17 फरवरी को होगा और अंतिम मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद श्रीलंकाई टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है।

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। इसके साथ ही अफगान टीम का श्रीलंका दौरा समाप्त हो जाएगा। टी20 सीरीज के सभी मुकाबला दाम्बुला में खेले जाएंगे।

श्रीलंका vs अफगानिस्तान टी20 सीरीज शेड्यूल

मैच दिन स्थान
पहला टी20 17 फरवरी दाम्बुला
दूसरा टी20 19 फरवरी दाम्बुला
तीसरा टी20 21 फरवरी दाम्बुला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+