Sri Lanka U-19 vs India U-19: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, PAK से होगा खिताबी मुकाबला
sri lanka u-19 vs india u-19: भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में बारिश और गीले आउटफील्ड के चलते मुकाबले को 20-20 ओवरों का कर दिया गया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका अंडर-19 टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए। भारतीय टीम खराब शुरुआत करने के बाद वापसी करने में सफल रही और जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाने में सफल रही, जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
श्रीलंका की शुरुआत तेज रही और वीरन चामुदिथा ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान विमथ दिनसारा ने पारी को संभालने की कोशिश की, वहीं मिडिल ऑर्डर में चमिका हीनतिगाला ने 42 रनों की सबसे अहम पारी खेली।

अंत में सेथ्मिका सेनेविरत्न के तेज 30 रन की बदौलत श्रीलंका 138 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। भारतीय गेंदबाजों ने हालात का फायदा उठाते हुए रन गति पर लगाम लगाए रखी, जिससे अब फाइनल में भारत के सामने जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य था।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय टीम ने अपने दोनों ओपनर आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के विकेट गंवा दिए। आयुष ने 7 और वैभव ने 9 रन बनाए। इसके बाद आरोन जॉर्ज और वियान मल्होत्रा ने मोर्चा संभाल लिया। 10 ओवर एक स्कोर 2 विकेट पर 72 रन था।
जॉर्ज और वियान दोनों के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। जॉर्ज ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली। वियान ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। भारतीय टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और फाइनल में जगह बना ली।












Click it and Unblock the Notifications