'ये तो कार्ड पर पहले ही लिखा था', भारतीय टी20 टीम से पंत की विदाई पर हर्षा भोगले ने दी प्रतिक्रिया
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे और टी20 टीम से पंत को बाहर रखा है। बीसीसीआई का कहना है कि उनको आराम दिया गया है लेकिन भारत के क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का कहना है ये पहले से ही तय कि पंत की विदाई होगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टीम पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत की टी20 टीम से ऋषभ पंत का बाहर होना तय था। पंत को टीम प्रबंधन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया है। पंत सफेद गेंद फॉर्मेट में चिंताजनक फॉर्म में रहे हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में वे अभी भी पहले जैसे बेहतरीन हैं। ये उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल में ही समाप्त हुई सीरीज में फिर से साबित किया है।

ईशान किशन और संजू सैमसन अब टी20 में ऋषभ पंत से आगे
भोगले ने ट्विटर पर कहा कि पंत को टी20 टीम से बाहर करना कार्ड पर लिखा (तय था) था। अब ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव टॉप -4 के शानदार खिलाड़ी हैं।
ट्वीट इस प्रकार रहा, "तो अब ईशान किशन और संजू सैमसन अब टी20 में ऋषभ पंत से आगे हैं। यह कार्ड पर लिखा था। ईशान, रुतुराज, सैमसन और स्काई एक शानदार टॉप-4 हैं। उम्मीद है अंतिम बल्लेबाजी स्लॉट के लिए हुड्डा और त्रिपाठी के साथ रजत पाटीदार कंपटीशन करेंगे।"

हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान
बता दें, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की। ये सफेद गेंद सीरीज भारतीय क्रिकेट में नए साल पर शुरू होगी। टी20 में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत ने कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या को नामित किया है। रोहित बांग्लादेश के दौरे के दूसरे एकदिवसीय मैच में लगी चोट से उभर रहे हैं। वे वनडे सीरीज में वापस आ जाएंगे। रोहित के अलावा भारत T20I सीरीज में विराट कोहली और ऋषभ पंत के बिना भी होगा।

वनडे टीम में कोहली, रोहित, केएल राहुल, शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी वापस
बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने 27 दिसंबर मंगलवार देर रात दोनों टीमों को रिलीज कर दिया। अब लगभग ये क्लियर हो चुका है कि टी20 इंटरनेशनल में दिनेश कार्तिक और रवि अश्विन के बगैर प्लानिंग की जा रही है। टी20 टीम ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को काफी तरजीह दी है, जबकि मध्यक्रम की कमान हार्दिक पंड्या और राहुल त्रिपाठी ने संभाली है।
हालांकि वनडे टीम में कोहली, रोहित, केएल राहुल, शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी वापस होंगे लेकिन संजू सैमसन को यहां से बाहर कर दिया गया है।

श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार
वनडे टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुबमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications