IND Vs SL: कुलदीप-सिराज ने बिखेरा जलवा, श्रीलंका 215 रनों पर ऑल आउट

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: पहले वनडे मैच में दमदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बना लिए हैं।

India vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 216 रनों का लक्ष्य है। मोहम्मद सिराज-कुलदीप यादव ने टीम के लिए तीन-तीन विकेट चटकाए। भारतीय टीम पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच को जीतकर वह सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए पहला विकेट हासिल किया। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को 20 के स्कोर पर सिराज ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। कुसाल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर कुलदीप यादव ने दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी का शानदार आगाज किया।

कुलदीप यादव ने की शानदार गेंदबाजी

कुलदीप यादव ने की शानदार गेंदबाजी

मेंडिस 34 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद को समझने में गलती कर बैठे और क्लीन बोल्ड होकर पलेवियन लौट गए। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में ही धनंजय डी सिल्वा को आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। अक्षर पटेल ने धनंजय को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद केएल राहुल ने शुभमन गिल की मदद से नुवानिदु को रन आउट किया।

शनाका भी नहीं खेल सके बड़ी पारी

शनाका भी नहीं खेल सके बड़ी पारी

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। शनाका को कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। वो टीम के लिए सिर्फ दो रन ही बना सके। शनाका के बाद कुलदीप ने असलंका को भी कैच आउट कराया। इसके बाद उमरान मलिक ने करुणारत्ने को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करा दिया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारतीय टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक।

श्रीलंका- कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, चारित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, नुवानिदु फर्नांडो, दुसान शनाका, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलेज, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+