ENG vs SL : कामिंदु मेंडिस ने शतक जड़कर रचा इतिहास, फिर भी टीम को मिली हार

England vs Sri Lanka, 1st Test, Kamindu Mendis: श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन शतक (113) लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। यह उनका तीसरा टेस्ट शतक है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला शतक था, जिसे उन्होंने 167 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका ने शुरुआती झटकों से उबरकर दूसरी पारी में मजबूत स्थिति बनाई। लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी।

कामिंडू की शानदार पारी

कामिंडू की शानदार पारी तब आई जब श्रीलंका को 173 रन पर पांचवां झटका लगा। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 117 रन जोड़े। कामिंडू ने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया और 183 गेंदों पर 113 रन बनाए। इसके बाद वे गुट एटकिंसन की गेंद पर आउट हुए। इस शानदार पारी की बदौलत वह टीम को जीत नहीं दिला सके। श्रीलंका की टीम 5 विकेट से इस मैच को हार गई।

Kamindu Mendis 1

कामिंडू ने किया बड़ा कारनामा

कामिंडू सिर्फ़ सात पारियों में पांच बार 50+ रन बनाने वाले सबसे तेज़ श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। थिलन समरवीरा और मलिंदा वर्नापुरा ने पहले यह रिकॉर्ड बनाया था, उन्होंने आठ-आठ पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा कामिंडू ओल्ड ट्रैफर्ड में शतक बनाने वाले सिर्फ़ दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं, इससे पहले 2002 में रसेल अर्नोल्ड ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

इंग्लैंड में जाकर रचा इतिहास

इस शतक के साथ कामिंडू एशियाई बल्लेबाजों के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में सातवें नंबर पर या उससे पहले बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाए हैं। इस सूची में संदीप पाटिल, ऋषभ पंत, अनिल कुंबले, कपिल देव, अजीत अगरकर और रवींद्र जडेजा जैसे नाम शामिल हैं। वह इंग्लैंड में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले श्रीलंकाई भी हैं।

ऐसा रहा है करियर

कामिंडू ने जुलाई 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। सिर्फ़ चार टेस्ट मैचों में उन्होंने सात पारियों में 92.16 की औसत और 61.92 की स्ट्राइक रेट से 553 रन बनाए हैं। उनके करियर में तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 164 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने दो बॉलिंग पारियों में तीन विकेट भी लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+