'2011 की तरह फिर फाइनल में पहुंचेंगे', श्रीलंका का विश्व कप मिशन, वास ने दी सभी टीमों को चेतावनी
Sri Lanka's World Cup mission: एशियाई चैंपियन श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर्स में शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने फाइनल में नीदरलैंड्स को हराया और अब वो मेगा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं, जो 5 अक्टूबर को भारत में होने वाला है।
क्वालीफाई टूर्नामेंट के जरिए प्रवेश करने के बावजूद, दासुन शानाका के नेतृत्व में खिलाड़ियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर चमिंडा वास ने इस मामले में बाकी टीमों को आगाह किया है।

बाए हाथ के महान तेज गेंदबाज वास को उम्मीद है कि श्रीलंकाई शेर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टूर्नामेंट में हर विरोधी के साथ एक कड़ा मुकाबला खेलेंगे। ध्यान दें, जब भारत में पिछली बार विश्व कप आयोजित हुआ था, तो श्रीलंका ने फाइनल खेला था और वास की उम्मीद है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा।
उन्होंने कहा कि वनिंदु हसरंगा टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वो पिछले कुछ वर्षों में शानदार रहे हैं और मथिसा पथिराना और महीश तीक्षना जैसे खिलाड़ी भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं क्योंकि उनको आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है।
वास ने न्यूज 18 के साथ एक विशेष इंटरव्यू में कहा, "हमारी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक बड़ी ताकत है, और वनिंदु हसरंगा जैसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ लेग-स्पिनरों में एक हैं। हमारे पास रहस्यमयी गेंदबाज हैं जो हमारी बॉलिंग में विविधता लाते हैं और हमारे पास इंडियन प्रीमियर लीग में बेहद प्रदर्शन कर रहे मथिसा पथिराना भी हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: चहल को गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला 'बेवकूफी', प्रसाद ने कहा- इस तरह से नहीं जीत सकते
"सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि हमें टीम के रूप में खेलना है आप जानते हैं कि एक बड़े टूर्नामेंट के समय, सही कम्बिनेशन के साथ खेलना और स्मार्ट क्रिकेट खेलना सबसे महत्वपूर्ण है, और अगर हम ऐसा कर सकते हैं, तो मुझे पूरी उम्मीद है कि हम लड़ाई लड़ सकते हैं और किसी भी टीम को कड़े से कड़ा मुकाबला दे सकते हैं।"
इस दौरान, श्रीलंका 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले, टीम एशिया कप में खेलेगी और इसे जीतकर ट्रॉफी को डिफेंड करने का टारगेट रखेगी क्योंकि लंकाई टीम ही पिछले साल हुए एशिया कप की विजेता है। वे टूर्नामेंट से पहले भारत में कुछ वार्म-अप मैच भी खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications