World Cup 2023: श्रीलंका के दो खिलाड़ियों की हुई वापसी, वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम का ऐलान

Sri Lanka team for world cup 2023: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंकाई टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दसुन शनाका टीम को लीड करेंगे। चोट के बाद माहीश तीक्ष्णा को लेकर चिंता थी लेकिन उनको टीम में शामिल किया गया है।

हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में मदुशंका और लाहिरू कुमारा चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इन दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है। इससे श्रीलंकाई टीम को थोड़ी मजबूती मिली है। माहीश तीक्ष्णा को खेलने के लिए मंजूरी मिलने के बाद टीम में शामिल कर लिया गया।

sri lankan cricket team

हालांकि श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका वनिंदु हसारंगा के रूप में लगा है। वनिंदु हसारंगा चोट की वजह से बाहर हुए हैं। वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे। हसारंगा को लंका प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। श्रीलंका क्रिकेट को उनके ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

हर टीम की तरह श्रीलंकाई टीम भी अपना अभियान वॉर्म मैच के साथ ही करेगी। अभ्यास मैचों में अब कुछ ही समय बचा है। श्रीलंका की टीम अपने पहले अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला 29 सितम्बर को होने वाला है। इसके बाद एक वॉर्म और मैच और होगा।

हाल ही में एशिया कप में श्रीलंकाई टीम को फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिला था इसके बाद वहां टीम इंडिया ने उनकी हालत पतली कर दी थी। श्रीलंकाई टीम को फाइनल मैच में भारतीय टीम के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंकाई टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका

रिजर्व: चमिका करुणारत्ने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+