लगातार हार के बाद श्रीलंका ने हटाया इस खिलाड़ी का बैन, टीम में आने के लिए है तैयार
Gunathilaka ban removed: श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन पिछले तीन मैचों से खराब रहा है। वर्ल्ड कप में इस टीम को अब तक जीत का स्वादक चखने का मौका भी नहीं मिला है। हालांकि प्रयास हुए हैं लेकिन परिणाम उस स्तर का नहीं आया है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से एक बड़ा निर्णय लिया गया है।
पिछले साल से बैन झेल रहे गुनातिलका को राहत प्रदान की गई है। उनका बैन हटा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में उनके ऊपर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप जड़े थे। इसके बाद उनको निलंबित किया गया था और जांच भी चल रही थी। अब उनका बैन हटाने का निर्णय लिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने मामले के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति बनाई थी, उसकी सिफारिश पर ही इस क्रिकेटर का बैन हटाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद अब यह क्रिकेटर टीम में वापसी कर सकेगा। गुनातिलका को पिछले साल नवम्बर में आरोपों के बाद बैन किया गया था।
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में यह पूरा घटनाक्रम हुआ था। बाद में उनके ऊपर केस भी चला था, इधर श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से भी तगड़ा एक्शन लिया गया था। उनको निलंबित करने के बाद स्वतंत्र समिति के पास जांच भेज दी गई और खिलाड़ी की परेशानी बढ़ गई।
जांच समिति की तरफ से इस क्रिकेटर के करियर पर असर पड़ने की बात कही। इसके अलावा यह भी बताया गया कि करियर को देखते हुए तुरंत प्रभाव से गुनातिलका के ऊपर लगे बैन को हटाने की सिफारिश की गई है। उनको रेगुलर क्रिकेट गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दी गई है और वह टीम में भी वापस आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications