धनंजय डी सिल्वा की पारी के दम पर उलटफेर का शिकार होने से बची श्रीलंका, नीदरलैंड्स को दी करारी शिक्सत

Sri Lanka vs Netherlands Match: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 के सुपर सिक्स के दूसरे मैच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया है। टीम ने नीदरलैंड को 21 रन से हराकर ये मैच जीत लिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 213 रन का स्कोर किया। इस दौरान धनंजय डी सिल्वा ने 93 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया।

श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 192 रन ही बना सकी। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (67*) ने टीम को जीत दिलाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वे श्रीलंका की गेंदबाजी के आगे असफल साबित हुए। श्रीलंका के लिए महेश तीक्षणा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि वानिंदु हसरंगा को दो सफलताएं मिलीं।

Dhananjaya de Silva

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के रोमांचक मैच में धनंजय डी सिल्वा और महेश तीक्षणा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही श्रीलंका जीत दर्ज कर सकी। श्रीलंका की एक समय पर जीतना मुश्किल लग रहा था, और नीदरलैंड्स के गेंदबाज श्रीलंका के बल्लाबजों पर पूरी तरह से दबाव बना चुके थे।

इसके बाद धनंजय डी सिल्वा की शानदार पारी ने श्रीलंका को नाजुक स्थिति से उबरने में मदद की। दिमुथ करुणारत्ने (33) के साथ उनकी साझेदारी ने विकेट रोकने में मदद की, लेकिन साकिब जुल्फिकार ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया। हालांकि, वानिंदु हसरंगा (20) और धनंजय ने 35 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी ने श्रीलंका को 200 रन के पार पहुंचाया, और फिर अंतिम में टीम की कमान महेश तीक्षणा पर छोड़ दी गई।

दरअसल, महेश तीक्षणा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद पर 28 रन बनाए। इसके बाद टीम के 24वें ओवर में ऑलराउंडर लोगन वैन बीक को शून्य पर आउट कर दिया, फिर ओवर की पांचवी गेंद पर शरीज अहमद को अपना शिकार बनाया। तीक्षणा ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।

ये भी पढ़ें- World Cup: वर्ल्ड कप से पहले अश्विन ने की पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की प्रशंसा, बताया कैसा होगा मुकाबला

श्रीलंका को वर्ल्ड कप में जगह पक्की करने के लिए अब सुपर सिक्स में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलना है। श्रीलंका का अगला मैच जिम्बाब्वे से है, जहां मैच जीतते वाली टीम की वर्ल्ड कप में जगह पक्की हो जाएगी।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+