IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रीलंका ने बनाया नया कप्तान, 2 साल बाद खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
Sri Lanka Team against India: भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में कुल 16 नामों को शामिल किया गया है। वनिंदु हसारंगा ने टी20 वर्ल्ड कप के बड़ा कप्तानी छोड़ दी थी, ऐसे में टीम में अब के नए कप्तान की एंट्री हो गई है।
श्रीलंकाई टीम को चरित असलंका लीड करने वाले हैं। इस टीम में एक अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल किया गया है। चामिंदु विक्रमसिंघे को पहली बार मौका मिला है। लंका प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बैटिंग से प्रभावित करने की वजह से विक्रमसिंघे को जगह मिली है।

पूर्व कप्तान दिनेश चाँडीमल पिछले दो सालों में अपना पहला टी20 मुकाबला खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह लंका प्रीमियर लीग में अपने बल्ले से धमाका करने के बाद वापसी करने में सफल रहे हैं। श्रीलंका ने फ़िलहाल टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।
टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाना है। इसके बाद दो मुकाबले और होंगे। सीरीज के सभी तीनों मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे। बाद में एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले कोलम्बो में खेले जाने हैं।
श्रीलंका की टी20 टीम
चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नान्डो, कुसल मेंडिस, दसुन शनाका, दिनेश चाँडीमल, कामिंदु मेंडिस, वनिंदु हसारंगा, माहीश तीक्ष्णा, चामिंदु विक्रमसिंघे, मतीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुनिथ वेलालगे, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नान्डो।












Click it and Unblock the Notifications