RR vs SRH: राजस्थान को मात देना हैदराबाद के लिए नहीं होगा आसान? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IPL 2023: आईपीएल में आज दिन का दूसरा मैच हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। आरआर के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में जीटी के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया था। आरआर को अगर लीग में आगे बढ़ना है तो सभी मैच जीतने होंगे।

RR vs SRH

RR vs SRH, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 52वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ंत होगी। वर्तमान में दस में से पांच मैच जीतकर रॉयल्स पांचवें स्थान पर है, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है, उसने नौ में से तीन मैच जीते हैं, जबकि 6 में हार मिली है।

सनराइजर्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के लिए एडन मार्करम ने 40 गेंदों में 41 रन बनाए। वहीं दूसरी और लगातार दो मैच में हार झेलने वाली राजस्थान की टीम को अगर पराजय की हैट्रिक से बचना है तो उसे आज हैदराबाद के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का गुजरात के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था। आरआर की पूरी टीम 118 रन पर आउट हो गई थी। टीम को अगर आगे बढ़ना है तो सभी मैच जीतने होंगे। अब एक हार भी टीम को मुश्किल में डाल सकती है। रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के रूप में बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

रॉयल्स और सनराइजर्स ने 17 आईपीएल मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स ने आठ मैच जीते हैं, जबकि रॉयल्स ने बाकी नौ मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में रॉयल्स ने चार जीते हैं, जिसमें इस सीजन का सबसे हालिया मैच भी शामिल है, जहां उन्होंने पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे,और सनराइजर्स केवल 131 रन ही बना पाए थे।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+