SRH VS RCB मुकाबले में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, कुछ को तो तोड़ पाना तकरीबन नामुमकिन
आईपीएल में एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ना सिर्फ रनों का अंबार लगाया बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड की भी अंबार लगा दिया। जिस तरह ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई की है उसे देखने के बाद हर कोई दंग है।
ट्रैविस हेड अपने तूफानी फॉर्म में एक बार फिर से नजर आए और आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। ट्रैविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसमे उन्होंने 8 छक्के और 9 चौके लगाए।

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बनें।इस आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है। बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा अर्धशतक गेंदबाज बनाते नजर आ रहे हैं। महज चार ओवर में कई गेंदबाजों ने इस आईपीएल में 50 से अधिक रन लुटाए हैं।
एसआरएच की टीम की बात करें तो वह अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। एसआरएच की टीम दो बार 250 से अधिक का स्कोर इस आईपीएल में खड़ा कर चुकी है। आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर एसआरएच के नाम ही था, लेकिन अपने ही रिकॉर्ड को एसआरएच की टीम ने आरसीबी के खिलाफ तोड़ दिया।
आइए डालते हैं एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर।
टी-20 में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी, 43 चौके, 38 छक्के, कुल 81 बाउंड्री,वर्ष 2024
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 46 चौके, 35 छक्के, कुल 81 बाउंड्री, वर्ष 2023
एक टी-20 मैच में सर्वाधिक रन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी 549, 2024
एसआरएच बनाम मुंबई इंडियंस, 523, 2024
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 517, 2023
एक टी-20 में सर्वाधिक छक्के
एसआरएच बनाम मुंबई इंडियंस, 38, 2024
एसआरएच बनाम आरसीबी 38, 2024
आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
22, एसआरएच बनाम, आरसीबी, 2024
21, आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013
20, मुंबई इंडियंस बनाम, एसआरएच, 2024
टी-20 में सर्वाधिक स्कोर
314, नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023
287, एसआरएच बनाम, आरसीबी
आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर
287/3, एसआरएच बनाम आरसीबी
277/3, एसआरएच बनाम मुंबई इंडियंस
272/7, केकेआर बनाम डीसी
262/7, एसआरएच बनाम आरसीबी
अकेले इस आईपीएल में 4 बार 250 से अधिक का स्कोर खड़ा हो चुका है












Click it and Unblock the Notifications