SRH vs PBKS: पंजाब और हैदराबाद के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले होगा बड़ा बदलाव? जानिए कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे मैच खेला जाएगा। मैच से आधा घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस होगा। जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 में कौन-कौन शामिल हो सकता है।

SRH vs PBKS

IPL 2023, SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वें सीजन का 14वां मुकाबला 9 अप्रैल यानी आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब के कप्तान शिखर धवन और हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम आमने-सामने होंगे। एक तरफ जहां हैदराबाद लगातार दो झटकों के बाद हार की हैट्रिक से बचने की हर संभव कोशिश करेगी, तो वहीं पंजाब की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। आइए जानते हैं आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 में कौन-कौन शामिल हो सकता है।

हैदराबाद के सामने आज होगी बड़ी चुनौती
दरअसल, पंजाब किग्स जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। शिखर धवन की अगुआई में पंजाब की टीम ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हराया तो दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से शिकस्त देकर टीम अब हैट्रिक वाली जीत की कगार पर पहुंच गई है। हालांकि, ये मुकाबला हैदराबाद अपने घरेलू मैदान में खेल रही है तो पूरी कोशिश रहेगी की जीत के साथ खिताब की ओर देखा जाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्करम (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आदिल रशीद।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
शिखर धवन (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, शाहरूख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां बल्लेबाजों को हाथ खोलने के खूब मौके मिलते हैं। इस बीच पर चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ये पिच स्पिनर्स के लिए भी काफी सपोर्टिव है। यही वो ग्राउंड हैं, जहां युजवेंद्र चहल ने इस सीजन के पहले मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे। इस पिच पर राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार आगाज किया था। अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 203 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम वेदर अपडेट
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में बारिश बिलकुल भी बाधा नहीं बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, भानुका राजपक्षे,राज बावा,ऋषि धवन,सैम करेन,राहुल चाहर,जितेश शर्मा, शाहरुख खान, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़,लियम लिविंगस्टन,कागिसो रबाडा,मैथ्यू शॉर्ट,सिकंदर रजा,अथर्व ताइदे,हरप्रीत सिंह,वी कावेरप्पा,मोहित राठी,शिवम सिंह,बलतेज सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
एडन मार्कराम (कप्तान), मयंक अग्रवाल,हैरी ब्रूक,अभिषेक शर्मा,राहुल त्रिपाठी,उमरान मलिक,वॉशिंगटन सुंदर,ग्लेन फिलिप्स,आदिल राशिद,अनमोलप्रीत सिंह,भुवनेश्वर कुमार,अब्दुल समद,फजलहक फारूकी,अकील हुसैन, कार्तिक त्यागी,हेनरिक क्लासेन,टी नटराजन,मयंक मारकंडे,मयंक डागर,उपेंद्र यादव,मार्को जॉनसन,संवीर सिंह,विवरांत शर्मा,समर्थ व्यास,नीतीश कुमार रेड्डी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+