IPL 2024: काव्या मारन ने जिस पर लगाया था 13 करोड़ का दांव, उस खिलाड़ी पर फिर होगी पैसों की बरसात
SRH Owner Kavya Maran: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम को सपोर्ट करती हुईं नजर आती रही हैं। बार-बार उन पर फोकस रखने के लिए वह कैमरामैन पर गुस्सा करती हुई भी दिखाई देती रही हैं। आईपीएल में होने वाले ऑक्शन टेबल पर काव्या खुद खिलाड़ियों को खरीदने का काम करती हैं। पिछले सीजन काव्या मारन ने हैरी ब्रूक को खरीदा था।
हैरी ब्रूक को किया रिलीज: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को किया जाना है। मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सभी को हैरान करते हुए हैरी ब्रूक को रिलीज कर दिया है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को पिछले सीजन हैदराबाद की टीम ने 13 करोड़ 25 लाख रुपए देकर खरीदा था।

फिर होगी पैसों की बारिश: आईपीएल 2024 में एक बार फिर से मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर पैसों की बारिश हो सकती है। साल 2023 के आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए हैरी ब्रूक का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहता था। ब्रूक ने 11 मैचो में 21.11 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 190 रन बनाए थे। ऐसे में हैरी को हैदराबाद की टीम ने रिलीज करने का फैसला किया।
चेन्नई की नजर: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स की नज़रें हैरी ब्रूक्स पर बनी हुई है। हैरी ब्रूक्स को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने साथ जोड़ सकती है। ब्रूक मिडिल ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम के लिए अंबाती रायडू के रिप्लेसमेंट के तौर पर हैरी ब्रूक एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
काव्या मारन हैं कौन? मीडिया रिपोर्ट की मानें तो काव्या मारन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबद्ध लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में डिग्री हासिल की है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीईओ हैं। इसके अलावा वह अपने पिता कलानिधि मारन के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं। कलानिधि मारन सन टीवी नेटवर्क के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications