Sreesanth vs Gambhir: श्रीसंत को लीग कमिश्नर ने भेजा नोटिस, गंभीर से लड़ाई के बाद बुरे फंसे
Sreesanth vs Gambhir, Fight: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने वाले श्रीसंत इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। लीजेंड क्रिकेट के एक मुकाबले में गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच तकरार देखने को मिली। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर बहसबाजी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बीते दिनों इंडियन कैपिटल और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान गौतम गंभीर और श्रीसंत आपस में लड़ बैठे थे।
श्रीसंत ने शेयर किया वीडियो: मैच के बाद गुजरात की तरफ से खेलने वाले श्रीसंत ने गंभीर को लेकर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने गौतम गंभीर को काफी भला बुरा कहा। उन्होंने बताया कि गौतम गंभीर अपने सीनियर्स की इज्जत नहीं करते और बस अपनी मनमानी करते रहते हैं। श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर और भी कई तरह के बड़े आरोप लगाए। इसके बाद अब श्रीसंत खुद मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

कमिश्नर ने भेजा नोटिस: श्रीसंत की हरकत के बाद लीजेंड्स क्रिकेट के कमिश्नर ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में कहा गया है कि श्रीसंत ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। लीजेंड्स क्रिकेट के कोड आफ कंडक्ट एंड एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद करवानी ने अपने बयान में बताया कि यह कंडक्ट क्रिकेट में खेल भावनाएं रखने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की जांच होगी।
मामले की होगी जांच: सैयद करवानी ने कहा कि मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक जो भी चीज की गई है। उन सब की जांच होगी। इसके बाद गलत चीजों से शक्ति से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया की कोड आफ कंडक्ट में साफ है कि जो खिलाड़ी खेल भावना को आहत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मैदान पर हुई घटना के बाद से लगातार यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच वीडियो में साफ तौर पर नोक-झोंक देखने को मिली थी। इसके बाद श्रीसंत की पत्नी ने भी गौतम गंभीर पर हमला बोला था। जबकि भारतीय पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने गंभीर का साथ देते हुए श्रीसंत पर चुटकी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications