Sreesanth पर KCA का बड़ा एक्शन, संजू सैमसन विवाद में बयानबाजी के कारण लगा 3 साल का बैन
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर विवादों में हैं। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन्हें तीन साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। वजह? संजू सैमसन को लेकर की गई तेज-तर्रार बयानबाजी, जिससे KCA की छवि पर सवाल खड़े हुए। यह फैसला 30 अप्रैल को कोच्चि में हुई KCA की स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया।
श्रीसंत (Sreesanth) ने हाल ही में एक मलयालम टीवी डिबेट में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने KCA पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि KCA ने जानबूझकर संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर किया, जिससे उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में चयन की संभावना खत्म हो गई। श्रीसंत ने सैमसन के सपोर्ट में खुलकर बयान दिए और कहा कि वे उनके लिए खड़े रहेंगे।

KCA का पलटवार - नोटिस और बैन
KCA ने श्रीसंत के बयानों को भ्रामक और मानहानिकारक बताते हुए उन्हें शो-कॉज़ नोटिस जारी किया। जवाब असंतोषजनक रहने पर बोर्ड ने उन्हें तीन साल तक क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया।
सिर्फ श्रीसंत ही नहीं बल्कि उनकी फ्रेंचाइजी Kollam Aeries समेत दो और टीमों को नोटिस भेजा गया था। लेकिन उन टीमों के जवाब संतोषजनक पाए गए, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब सैमसन के पिता पर केस की तैयारी
KCA यहीं नहीं रुका। उन्होंने संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी झूठे आरोप और बदनाम करने की साजिश का केस दर्ज कराने की योजना बनाई है। बोर्ड का कहना है कि इन लोगों ने सैमसन के नाम का इस्तेमाल कर संगठन की साख पर चोट की।
श्रीसंत अब क्या कर रहे हैं?
गौरतलब है कि श्रीसंत अभी केरल क्रिकेट लीग की टीम Kollam Aeries के को-ओनर हैं और स्थानीय क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। BCCI से पहले ही बैन झेल चुके श्रीसंत के लिए यह एक और बड़ा झटका है, जिससे उनके प्रशासनिक रोल्स पर भी असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications