खेल बुलेटिन, 6 नवंबर: आईपीएल में दिग्गजों ने कराया रजिस्ट्रेशन, सानिया मिर्जा ने दिया बड़ा संकेत
Sports Bulletin 6 November 2024: खेलों में आज क्रिकेट से जुड़ी खबरें छाई रही हैं। सबसे ज्यादा आईपीएल नीलामी को लेकर चीजें सामने आई हैं। इसके अलावा प्रोफेशनल मुक्केबाजी में मनदीप का खिताब और सानिया मिर्जा की खबरें ही चर्चा में रही हैं। टॉप स्पोर्ट्स खबरों के बारे में यहाँ जाना जा सकता है।
मनदीप ने जीता टाइटल
भारतीय बॉक्सर मंदीप जांगड़ा ने प्रोफेशनल मुक्केबाजी में सुपर फेदरवेट का ख़िताब हासिल किया है। उन्होंने ब्रिटेन के कॉनर मेकिंटॉस को पराजित करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

सानिया मिर्जा का बड़ा संकेत
सानिया मिर्जा के जीवन में कुछ अच्छा होने का संकेत है। सानिया के पोस्ट पर मोटिवेशनल बातें लिखी होती हैं। फैन्स ने सानिया मिर्जा की तारीफ की है। एक फैन ने जीवन भर पल साझा करने की कामना की है।
ऑस्ट्रेलिया को मिला नया कप्तान
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा हुई है और इसमें जोश इंग्लिस को कप्तान बनाया गया है। उन्होंने पिछले कुछ समय से धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है।
सरफराज और शॉ ने कराया ऑक्शन का रजिस्ट्रेशन
सरफराज खान और पृथ्वी शॉ ने आईपीएल नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इन दोनों प्लेयर्स की बेस प्राइस कम है। दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है लेकिन उनकी बेस प्राइस 75-75 लाख रुपये रखी गई है।
कई भारतीयों ने रखी ऊँची बेस प्राइस
आईपीएल नीलामी के लिए ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे बड़े प्लेयर्स ने अपनी बेस प्राइस ऊँची रखी है। इन सभी प्लेयर्स ने शुरुआती कीमत 2 करोड़ रुपये रखी है। इन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है।
आईपीएल नीलामी की घोषणा
आईपीएल के आगामी सीजन की नीलामी पहली बार सऊदी अरब के जेद्दाह में होनी है। इससे पहले रियाद शहर को लेकर भी बात चल रही थी लेकिन अंतिम मिनट में जेद्दाह की घोषणा हुई। दूसरी बार भारत से बाहर आईपीएल नीलामी हो रही है। 24 और 25 नवंबर को नीलामी होगी।












Click it and Unblock the Notifications