Sports Budget 2024: पिछले साल खेल बजट में हुई थी पैसों की बारिश, क्या आज होगा बड़ा ऐलान?

Sports Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश कर रही हैं। संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में खेल जगत को बजट से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले साल केंद्र की मोदी सरकार ने युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के लिए 3397.32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जो साल 2022 के बजट से 723.97 करोड़ रुपये ज्यादा था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज देश के युवा खिलाड़ियों को सरकार क्या तोहफा देती है।

निर्मला सीतारमण ने कब पेश किया सबसे लंबा बजट?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के केंद्रीय बजट के दौरान दो घंटे 42 मिनट तक बोलकर सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड बनाया था। शब्दों के मामले में सबसे लंबा बजट भाषण मनमोहन सिंह ने 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के दौरान 18,604 शब्दों का उपयोग करके दिया था।

 Nirmala Sitharaman

भारत का सबसे छोटा बजट भाषण कौन-सा था?
सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई मुल्जीभाई पटेल द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें केवल 800 शब्द थे। पूर्व प्रधान मंत्री मोराराजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 10 बजट पेश करके भारत के इतिहास में सबसे अधिक बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+