फाफ डू प्लेसी ने दो सबसे मुश्किल गेंदबाजों का नाम बताया, एक भारतीय शामिल

फाफ डू प्लेसी ने काफी समय तक दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। वह आईपीएल में भी खेले हैं। अन्य फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी डू प्लेसी खेलते रहे हैं।

Faf Du Plessis

Faf Du Plessis: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी ने अपने करियर के हर पल का खूब लुत्फ़ उठाया। टी20 क्रिकेट में उनका करियर इतना लम्बा नहीं रहा था लेकिन पचास ओवर और लाल गेंद के प्रारूप में फाफ डू प्लेसी एक बड़े खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे। आईपीएल में भी वह चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। करियर में उन्होंने कुछ बेहतरीन गेंदबाजों का सामना किया और अब दो ऐसे गेंदबाजों का नाम बताया है जिनके सामने खेलने में उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था।

करियर में परेशान करने वाले दो गेंदबाजों का नाम फाफ डू प्लेसी ने बताया है। डू प्लेसी ने ESPNCricinfo से बातचीत करते हुए कहा कि सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे खतरनाक गेंदबाज सईद अजमल रहे हैं। उन्होंने मुझे काफी परेशान किया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक भारतीय का नाम लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रविन्द्र जडेजा का नाम लेते हुए उनको सबसे ज्यादा खतरनाक बताया।

उल्लेखनीय है कि अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में फाफ डू प्लेसी ने कुल 262 मुकाबले खेले और 11 हजार से ज्यादा रन अर्जित किये। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 318 मुकाबले खेलते हुए 8 हजार से ज्यादा रन बनाए। इसमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट के मुकाबले भी शामिल हैं। आगामी दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेलने के लिए वह तैयार हैं। इस लीग में वह जोहांसबर्ग सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। यह टीम भी चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिकों ने खरीदी है।

टेस्ट क्रिकेट में डू प्लेसी ने भारतीय स्पिनर रविन्द्र जडेजा के खिलाफ कुल 222 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए हैं। इस दौरान जडेजा भारी पड़े हैं। जडेजा ने डू प्लेसी को 11 पारियों में 4 बार आउट किया है। यही कारण है कि उन्होंने जडेजा को सबसे खतरनाक गेंदबाज माना। अजमल ने सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में कुल 10 बार उनको गेंदबाजी की और 1 बार आउट किया। हालांकि अहम बात यह है कि अजमल उनको रन नहीं बनाने देते थे।

डू प्लेसी से जब पूछा गया कि अन्य देश का कौन सा ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप अपनी टीम में लेने चाहेंगे। उन्होंने बिना देरी किये विराट कोहली का नाम लिया। डू प्लेसी ने कहा कि कोहली सबसे ज्यादा निरंतरता दिखाते हैं। मैं उनको ही अपनी टीम में लेना चाहूँगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+