SA vs WI 1st T20: जानें पहले टी-20 के लिए दोनों टीमों की संभावित XI, पावर हिटर्स करेंगे चौके-छक्कों की बारिश

SA vs WI 1st T20 playing 11 Updates: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आगाज शनिवार यानी 25 मार्च से होने जा रहा है। दोनों टीम की कोशिश इस सीरीज को जीतने की होगी।

South Africa vs West Indies

SA vs WI 1st T20 playing 11 Updates: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 सीरीज खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने नाम किया था। जबकि दोनों देशों के बीच खेले जाने वाला वनडे सीरीज बराबरी पर आकर समाप्त हुआ था। अब देखना दिलचस्प होगा कि टी-20 सीरीज में कौन सी टीम अपना दमखम दिखाने में सफल होती है। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

साउथ अफ्रीका का पलड़ा है भारी

वेस्टइंडीज की टीम में कई विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके बावजूद इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। दूसरी तरफ एडन मार्करम और क्विंटन डि कॉक जैसे खिलाड़ियों से दक्षिण अफ्रीका को काफी उम्मीदें होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 10 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी है। जबकि 6 मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम जीतने में सफल रही है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली इस सीरीज के किसी भी मैच का प्रसारण भारत में टीवी चैनलों पर नहीं किया जाएगा। टी-20 सीरीज के पहले मैच को फैंस फैनकोड एप का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें आखिरी बार साल 2021 में पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टकराई थी, जिसे अफ्रीका ने 3-2 से अपने नाम किया था।

जानें संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: रोवमन पॉवेल (कप्तान), काइली मेयर्स(उपकप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉर्टेल, समराह ब्रुक्स, ब्रेंडन किंग, ओडियन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड।

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर),हैनरिक क्लासन, डेविड मिलर, राइली रूसो, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, मैक्रो जैनसन, वाइनी पार्नेल।

टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें

दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्खिया, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी, मार्को जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन और सिसंडा मगला।

वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, शमर ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, ओडियन स्मिथ, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड और यानिक कारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+