चोट के बाद ऋषभ पंत की तूफानी वापसी, बिजली की गति से कूदकर पकड़ा कैच, वीडियो तेजी से वायरल
South Africa vs India: भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की स्थिति खराब हो गई। पहले सेशन में ही भारतीय गेंदबाजों ने धमाल मचाते हुए धारदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती झटके दिए। चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला।
ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे, इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं गए थे। अब वापसी करते ही उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से दिल जीतने वाला काम करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सबसे धाकड़ खिलाड़ी एडन मार्करम को वापस पवेलियन भेज दिया।

जसप्रीत बुमराह की बाहर निकलती हुई गेंद मार्करम के बल्ले का किनारा लेकर पंत के पास चली गई। पंत ने शानदार गोता लगाते हुए गेंद को कैच कर लिया। वह कैच करने के बाद गिर गए लेकिन गेंद अपने हाथ से नहीं जाने दी। इस वीडियो को देखकर फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। आते ही पंत ने फिर से अपना रंग दिखाया है।
Simply outstanding! 💪🏻💥
Rickelton first, Markram next! #TeamIndia’s gun spearhead, Jasprit Bumrah has now removed both the 🇿🇦 openers!
Catch the LIVE action ⬇️#INDvSA 1st Test LIVE NOW 👉 https://t.co/uK1oWLgsfx pic.twitter.com/a8YFAcqShA
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 14, 2025
बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को लंच से पहले ही आउट करके वापस पवेलियन की राह दिखा दी। पहले उन्होंने ओपनर बल्लेबाज रायन रिक्लेटन को बोल्ड किया और बाद में मार्करम को भी पंत के हाथों कैच करा दिया। पंत के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है।
माना जा रहा था कि पंत पूरी तरह से फिट नहीं होने पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाहर भी हो कसते हैं लेकिन समय रहते उनकी वापसी हो गई। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उनके साथ ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। मुकाबले में टीम इंडिया दो कीपरों के साथ खेल रही है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज












Click it and Unblock the Notifications