IND vs SA: क्या भारत के साथ अंपायर ने की बेईमानी? OUT होने के बाद भी खेलते रहे मिलर, फिर भी मिली हार
South Africa vs India 3rd T20, David Miller: भारत ने तीसरे टी-20 मैच को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 106 रनों से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का यह चौथा शतक रहा। वहीं दक्षिण अफ्रीका में इस फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
भारत को मिली बड़ी जीत: साउथ अफ्रीका को मुकाबला जीतने के लिए 202 रन बनाने थे। लेकिन कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को भारतीय टीम ने मैच 95 रनों पर ढेर कर दिया। कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में सबसे अधिक पांच विकेट चटकाने का काम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज को एक-एक की बराबरी पर खत्म किया। अब दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर से तीन मैचो की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

डेविड मिलर को मिला किस्मत का साथ: विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर इस मुकाबले के दौरान बेहद लकी रहे। मैच के आठवें ओवर में रविंद्र जडेजा के खिलाफ डेविड मिलर ने दो छक्के लगाए। इसके बाद जडेजा की एक गेंद ऑफ स्टंप से बाहर जाकर विकेट कीपर जितेश शर्मा के हाथों में चली गई। जडेजा ने अंपायर के सामने कॉट बिहाइंड की जोरदार अपील की। लेकिन अंपायर ने डेविड मिलर को नॉट आउट करार दिया।
दक्षिण अफ्रीका को मिली हार: भारतीय टीम के पास इस समय दो डीआरएस बचे हुए थे और वह डीआरएस लेना चाहती थी। लेकिन कुछ समय पहले ही अंपायर ने दोनों ही टीमों को बता दिया था की खराबी की वजह से इस समय डीआरएस उपलब्ध नहीं है। बाद में रिप्ले देखने पर पता चला कि डेविड मिलर के बल्ले से गेंद लगकर विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में गई थी।
इस तरह डेविड मिलर आउट होने के बाद भी मैदान पर डटे रहे और साउथ अफ्रीका के लिए रन बनाने का काम करते रहे। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम को टी-20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications