सच हुई मार्नस लाबूशेन की मां की भविष्यवाणी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बने जीत के हीरो

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मैच में जीत मिली। मैच में मार्नस लाबूशेन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिलचस्प बात यह है कि मार्नस ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे, उन्हें कनकशन के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए मिला था।

इससे भी दिलचस्प बात यह है कि मार्नस की मां ने पहले ही अपने बेटे से कहा था कि गुरुवार के मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।मार्नस लाबूशेन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के असल टीम में भी शामिल नहीं थे, उन्हें स्टीव स्मिथ के चोटिल होने की वजह से टीम में जगह मिली।

Marnus Labuschagne

उन्हें शुक्रवार को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। उन्हें कैमरून ग्रीन की जगह कनकशन सब्सटिट्यूट के तौर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। कैगिसो रबाडा की गेंद पर ग्रीन चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से कनकशन के तौर पर लाबूशेन को बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

दक्षिण अफ्रीका के 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के 72 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे। इस वक्त उन्होंने एश्टन एगर के साथ मिलकर बेहतरीन पारी खेली। लाबूशेन ने 93 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जबकि एश्टन एगर ने 69 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली।

इस पारी के बाद लाबूशेन ने कहा कि क्या जबरदस्त मैच था यह, पिछली रात मेरी मां इस बात को लेकर काफी आश्वस्त थीं कि मैं मैच में खेलूंगा। मजे की बात यह है कि मुझे कनकशन के तौर पर बल्लेबाजी का मौका मिला।

मैं अपने वनडे प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं था, यही वजह है कि मैंने इसे सही करने का फैसला लिया। मैं तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खुद को बेहतर करना चाहता था। बीती रात मुझे बल्लेबाजी के दौरान कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा था। हमे मैच में जीत मिली, यह जबरदस्त है।

बता दें कि कनकशन सब्सटिट्यूट की शुरुआत 2019 में हुई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाबूशेन पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्हें कनकशन के तौर पर खेलने का मौका मिला। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में दूसरा टेस्ट खेलने का मौका कनकशन के तौर पर खेलने को मिला था। उन्हें स्टीव स्मिथ की जगह खेलने का मौका मिला था। स्मिथ, जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे। उस वक्त उन्होंने टीम के लिए अहम 59 रनों की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+