डेवाल्ड ब्रेविस के तूफानी शतक में उड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम, जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका ने काटा बवाल
South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेवाल्ड बव्रेविस नामक तूफ़ान देखने को मिला, जिनके बल्ले से धुआंधार शतक आया। यह शतक एक स्पेशल रिकॉर्ड के साथ आया है। अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस तरह की तूफानी बैटिंग किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं की थी।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया। मार्करम, रिक्लेटन आदि बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर चलते बने। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने ठीक उसी तरह मोर्चा संभाला, जैसे पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने किया था।

ब्रेविस के बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात शुरू हो गई। देखते ही देखते ब्रेविस ने गर्द काटते हुए शतक जमा डाला और दक्षिण अफ्रीकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ब्रेविस की शतकीय पारी 41 गेंदों में आई, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के लिए ओवरऑल दूसरा सबसे तेज शतक है।
Dewald Brevis ने की छक्कों की बरसात
शतक जड़ने के बाद भी डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला लगातार चलता रहा और वह 56 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले ने आग उगलते हुए 12 चौके और 8 आसमानी छक्के जमाए और कंगारुओं को चारों खाने चित कर दिया।
Dewald Brevis का बड़ा कीर्तिमान
ब्रेविस अब दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में सर्वाधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान फाफ डू प्लेसी के नाम था, उन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी। डेवाल्ड ब्रेविस अब आगे निकल गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ब्रेविस के धाकड़ शतक की बदौलत 7 विकेट पर 218 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। उनके अलावा अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शेन वॉटसन के नाम 124 रनों का कीर्तिमान था।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 165 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई, पिछले मैच में धमाल मचाने वाले टिम डेविड ने अर्धशतक जमाया लेकिन उनकी पारी नाकाम रही। मफाका और कॉर्बिन बोस्च ने 3-3 अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications